हमारे बारे में/ About us

हमारे बारे में/ About us
√वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए एक समस्या बन चुका है इस समस्या के समाधान के लिए हम किसानो को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जलवायु आधारित कृषि की जानकारी प्रदान करते हैं साथ ही कृषि के बढ़ते खर्च को कम करने के लिए खेती की बेहतरीन सलाह देते हैं और किसानों की फसलों के अधिक दाम के लिए देश के हर बाजार की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी फसल को सही दाम पर बेचने के लिए विभिन्न लेखो के माध्यम से प्रोत्साहित करते हैं, हम वर्तमान में आने वाली कृषि की सभी चुनौतियों एवं समस्याओं का समाधान खोज कर किसानों को लगातार मदद कर रहे हैं और साथ ही किसानो की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए नई-नई जानकारी इकट्ठा करके इसे लेख एवं पत्रिकाओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचाते हैं|
 
२.कृषि पाठशाला 
१. जलवायु आधारित टिकाऊ खेती 
२. समन्वित कीट एवं बिमारी नियत्रण 
३. समन्वित पौषक एवं खरपतवार प्रबंधन 
४. कृषि बाजार 
५. आधुनिक खेती एवं यंत्र 
६. मिट्टी को जाने 
७. उन्नत बीज की जानकारी 
८. किसान की अर्थव्यवस्था 
९. कृषि सहकारिता 
३.सफलता की कहानी किसानों की जुबानी 
४. खेती के विडियो 
५. हमसे सम्पर्क 
 
Vision 
✓खेती की हर समस्या का टिकाऊ समाधान करके, किसानों को समृद्ध एवं जागरूक बनाकर, गावों की अर्थव्यवस्था को समझाना साथ ही किसानों के शोषण को रोकने के लिए सतत प्रयास करना 
 
Mission 
✓ क्लाइमेट स्मार्ट टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना 
✓ किसान की अर्थव्यवस्था को समझकर उन्हें जागरूक करना 
✓ खेती के प्राचीन एवं आधुनिक तरीकों का प्रबंधन करना 
✓ फार्म प्रबंधन सुनिश्चित करना 
✓ खेती में संलग्न महिलाओं को जागरूक कर सुदृढ़ करना
✓ फसल को रुप परिवर्तन करके, बाजार आधारित उत्पाद तैयारकराना 
✓ ग्रामीण सहकारिता को फिर से दृढ़ता पूर्वक खड़ा करना 
 
हमारे विचार 
कृषि पुरातन से ही किसानो की आय का साधन रही है और किसानों ने लगातार कृषि में मेहनत करके अपने आप को उन्नत बनाया है लेकिन वर्तमान में आधुनिक खेती आने से किसान के ज्ञान में भारी कमी हुई है क्योंकि आधुनिक ज्ञान को सीखने के लिए उन्नत मस्तिष्क की आवश्यकता होती है जिससे कि किसान आसानी से जानकारी को समझ कर , अपने खेतों में प्रयोग कर सके |
आधुनिक खेती की जानकारी कम होने से किसानों की लागत बढ़ सकती है किसानों को बाजार भाव से अधिक मूल्य देना पड़ सकता है और साथ ही किसानों का शोषण भी हो सकता है|
 हम जानते हैं हमारे देश में कृषि छोटे-छोटे हिस्सों में बटी हुई है इसलिए इन छोटे-छोटे किसानों को एक करके, इन्हें सही खेती ज्ञान प्रदान करके, बाजार की सही जानकारी प्रदान करके एवं कृषि लागत को कम करके उन्नत बनाया जा सकता है हम इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं आपके सहयोग से ही यह कार्य हो पा रहा है आपके सहयोग के लिए धन्यवाद|
 
हमारी सेवाएं 
१. आनलाइन कृषि परामर्श 
२. कृषि ट्रेनिंग एवं अनुसंधान 
३. उन्नत फार्म प्रबंधन करना 
४. कृषक दल भ्रमण कराना
 ५. कृषक लीडरशिप प्रोग्राम 
६. फार्म पर व्यक्तिगत विजिट 
 
आइए साथ चले 
एक कृषि-शिक्षक तभी सफल हो सकता है जब उसके विद्यार्थी किसान, उसके साथ हो और सीखने के लिए तैयार हो साथ ही बदलने के लिए तैयार हो इसलिए हम आपको आमंत्रित करते हैं– हमारे कृषि मिशन में जिसके सहयोग से किसानों के पास ज्यादा से ज्यादा रुपए, खेती से बचे और उनका मानसिक स्वास्थ्य उन्नत हो एवं वे खुशहाली से अपनी जिंदगी जी सके सके लिए मदद करते रहेंगे  
आपके कृषि मिशन के लिए हमें सहयोग दे सकते हैं